मध्य प्रदेश

ग्वालियर के घाटीगांव और मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ा जाएगा सोनचिरैया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई वन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में अत्यंत लुप्तप्राय ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ यानी सोन चिरैया को मध्य प्रदेश के जंगलों में फिर से लाने के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गई है। इसके तहत राजस्थान सरकार पोखरण और सैम स्थित ब्रीडिंग सेंटर्स से सोन चिरैया देने के लिए तैयार हो गई है, जिन्हें ग्वालियर के घाटीगांव और मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button