छत्तीसगढ़राजधानी

ग्रापं परसवानी की नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने पंचायती राज अधिनयम के तहत् विधिवत शपथ ग्रहण किए

तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू )। ग्राम पंचायत परसवानी वि.ख. सिमगा जिला बलौदाबाजार से नवनिर्वाचित सरपंच और सभी वार्ड के पंचों ने पंचायती राज अधिनयम के तहत् विधिवत शपथ ग्रहण किए ।
शपथ कार्यक्रम का संचालन के. डी. साहू ने किया। साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ प्रभारी सचिव श्रीमति सरिता साहू ने दिलाई। इस कार्यक्रम को स$फल बनाने में समस्त ग्राम पंचायत परसवानी से गणमान्य नागरिक, माताएं युवा साथी सभी उपस्थित रहें ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें नवनिर्वाचित सरपंच प्रेमलाल ध्रुव ने समस्त ग्राम वासियों का आभार जताया और ग्राम पंचायत के विकास की प्रगति को निरन्तर प्रयासरत रखने को कहा ।

Related Articles

Back to top button