मध्य प्रदेश
मप्र के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएँ

भोपाल। होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार सभी को साथ लेकर विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में चल रही विकास योजनाओं की चर्चा की। साथ ही, उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा, हम सभी का सहयोग और समर्थन हमारे विकास कार्यों की ऊर्जा है। निश्चित रूप से, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम प्रदेश को नए आयाम तक पहुँचाने का संकल्प पूरा करेंगे। लेकिन आज का दिन रंगों और उल्लास का है, इसलिए होली के इस शुभ अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से मंगलकामनाएं।



