देश / विदेश

सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर ISRO ने जताई खुशी

नई दिल्ली। नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनकी वापसी पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO  ने कहा, आपका पुन: स्वागत है, सुनीता विलियम्स!ढ्ढ इसरो ने कहा, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS)) पर एक विस्तारित मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह NASA, SpaceX  और संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता का अद्भुत उदाहरण है, जिसे सुनीता ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से पूरा किया।

इसरों ने दी शुभकामनाएं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं अपने सहयहोगियों की ओर सुनीता विलियम्स को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं। उनका कार्य एक प्रेरणा है, जो भविष्य में अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की नीतियों को और भी मजबूत बनाएगा। इसरो ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रहा है, इस दिशा में, तो हम अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button