देश / विदेश

अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने

प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. गोबरधन दास सदस्य बनाए गए

नई दिल्ली। नीति आयोग की नई टीम में दो बंगाली हस्तियों को शामिल किया गया है। वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी को उपाध्यक्ष और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. गोबरधन दास सदस्य बनाए गए हैं। भारतीय नीति-निर्माण के शीर्ष पदों पर दो प्रतिभाशाली बंगाली को स्थान मिला है, जो विद्वत्ता और राष्ट्र निर्माण में बंगाल के मौलिक योगदान की समृद्ध विरासत में एक और मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन की ओर राष्ट्र का नेतृत्व करने की बागडोर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी के हाथों में होगी।
भारत के सबसे अनुभवी और वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों में शुमार डॉ. लाहिड़ी का चार दशकों से अधिक का करियर रहा है। उन्होंने नीतिगत क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें मुख्य आर्थिक सलाहकार से लेकर वित्त आयोग के सदस्य, एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और आईएमएफ शामिल हैं। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. लाहिड़ी एक कोलकातावासी हैं और बंगाल के विकास और प्रगति के लिए काम करने वाले एक अग्रणी बंगाली विद्वान हैं।

Related Articles

Back to top button