मध्य प्रदेश
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग
शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक वर्ष के अवसर पर सार्वजनिक उत्सव के रूप में मनाने की जरूरत

बुरहानपुर। मराठा सेवा संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (19 फरवरी) पर राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
संघ का कहना है कि शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक वर्ष के अवसर पर इस जयंती को सार्वजनिक उत्सव के रूप में मनाने की जरूरत है। संगठन पिछले 25 वर्षों से इस मांग को उठा रहा है और चाहता है कि सरकार इसे मान्यता दे। वही अवकाश के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेती है और क्या 19 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा।



